हर कोई पूछे मुझसे मेरे खुशियों की वजह

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

जब अँधेरा था तो रौशनी भी उसने दी जब भटका था तब राहें भी उसने दी

अब सर पर हाथ है खाटू वाले का और वजह देखता हूँ और सबसे बस यहीं कहता हूँ ...............

हर कोई पूछे मुझसे मेरे खुशियों की वजह

हँसते हँसते कह दूँ मेरे खाटू वाले श्याम

हर कोई पूछे मुझसे मैं कैसे हूँ धनवान

हँसते हँसते कह दूँ मेरे खाटू वाले श्याम

एक बार तो जायो रे मेरे खाटू के द्वारे में

भूल जाओगे ग़म सारे मेरे खाटू के द्वारे में

मैं टूटा था जग रूठा था सब हँसते थे मैं रोता था

तब मेरा साथ दिया मेरे खाटू वाले बाबा ने

एक बार तो जायो रे.................

हर कोई पूछे मुझसे मेरे जीने की वजह

हँसते हँसते कह दूँ मेरे खाटू वाले श्याम

हर कोई पूछे मुझसे मैं नाचूं बहुत कमाल

हँसते हँसते कह दूँ मेरे खाटू वाले श्याम

एक बार तो जायो रे.................

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।