जब मुशकिल पड़ी बाबा तू याद बहुत आया

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

जब मुशकिल पड़ी बाबा तू याद बहुत आया

सारी दुनिया छोड़ के मैं खाटू धाम चला आया,

ये दुनिया मतलब की कोई मेल नही करता

मतलब के लिए अपना बस अपना मेल जोल रखता

तेरा प्रेम है निछल जिसे पाने मैं आया

सारी दुनिया छोड़ के मैं खाटू धाम चला आया,

तेरे चरणों को पाऊ तू दास बना लेना

तुम भगती में अपनी मुझे श्याम डूबा देना

बहे गंगा दर पे तेरे पाप धोने मैं आया

सारी दुनिया छोड़ के मैं खाटू धाम चला आया,

श्याम बहादुर की नगरी संजू विनती करता,

ले चल राजू मुझको अब जी नही लगदा,

जरा आया श्याम धनि गुण तेरा ही गाया

सारी दुनिया छोड़ के मैं खाटू धाम चला आया,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।