बांके बिहारी मेरा काम कर दे

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

बांके बिहारी मेरा काम कर दे

सारी दुनिया में मेरा नाम कर दे

कोठी आगे हौंडा सिटी कार खड़ी हो

जेब मेरी नोटों से खचाखच भरी हो

नौकरों की जय हो जय हो

नौकरों की लंबी कतार कर दो

सारी दुनिया में मेरा नाम कर दो

हीरो की अंगूठी पहने दोनों हाथ में

अरे बॉडीगार्ड चले मेरे साथ साथ में

हीरे और मोतियों से झोली भर दो

सारी दुनिया में मेरा नाम कर दो

घर से मैं निकलूं बन ठन के

संतरी सलूट मारे तन तन के

देश की कमान मेरे हाथ कर दो

सारी दुनिया में मेरा नाम कर दो

शेरोवाली पहाड़ों वाली

पोते और पर्वती खेले मेरे साथ में

घर की बागडोर हो गए मेरे हाथ में

सारे अरमान मेरे पूरे कर दो

सारी दुनिया में मेरा नाम कर दो

अरे सारे अरमान पूरे करो ना करो

दया वाला हाथ मेरे सर रख दो

अपने चरणों का मुझे दास बना लो

सारी दुनिया में मेरा नाम कर दो

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।