लांगुरिया फ़ोन मिला दे

पारंपरिक
हनुमान जी भजन हनुमान भजन hanuman
॥ पावन पाठ ॥

लांगुरिया फोन मिलाये दे , केला मईया जी के पास

मईया जी के पास , माँ केला , मईया जी के पास

लांगुरिया फोन मिलाये दे , केला मईया जी के पास……....

बीत गये दिन बहुत मुझे में , ना मईया के द्वार गई

रात दीना मोहे याद सतावे , ना अखियन में नींद रही

तू मेरी बात कराये दे , केला मईया जी के पास

लांगुरिया फोन मिलाये दे , केला मईया जी के पास……....

धाम करोली फ़ोन मिला तू , जी भर के में बात करूं

एक बार नम्बर मिल जावे , बंद नही दिन रात करू

ये दूरी खत्म करदे , केला मईया जी के पास

लांगुरिया फोन मिलाये दे , केला मईया जी के पास……....

कहूंगी माँ से हे मईया जी , पूरी मेरी आस करो

आँख देखना चाहे तुमको , मईया नही निराश करो

तू वीडियो कोल लगाई दे , केला मईया जी के पास

लांगुरिया फोन मिलाये दे , केला मईया जी के पास……....

नयो फोन लांगुरिया लायो , इसका लाभ उठाऊँगी

केला माँ के दर्शन पा कर , फूली नही समाऊँगी

कहे भूलन भिजवाइदे , केला मईया जी के पास

लांगुरिया फोन मिलाये दे , केला मईया जी के पास……...

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।