ओ टॉड गड़ वाले हम आये तेरे द्वारे

पारंपरिक
अन्य भजन विविध भजन bhajan
॥ पावन पाठ ॥

तर्ज - आये हो मेरी जिंदगी में तुम ....

ओ टाडंगड़ वाले , हम आये तेरे द्वारे

हमने सुना है तू ही ....हो..हो..

हमने सुना है तू ही , भक्तो की नैया तारे

टाडंगड़ वाले....

दुख दर्द के है मारे , जो बाबा को पुकारे

करके कृपा तू बाबा , कर देता वारे न्यारे

आये है शरण तेरी , दुनिया से हम तो हारे

हमने सुना है तू ही ....हो..हो..

हमने सुना है तू ही , भक्तो की नैया तारे

टाटगड़ वाले....

इस जिंदगी में आजा , तू बहार बनके

तेरे प्यार की खुशबू से , जीवन मेरा ये महके

माता पिता तुम्ही हो , हम बच्चे है तुम्हारे

हमने सुना है तू ही ....हो..हो..

हमने सुना है तू ही , भक्तो की नैया तारे

टाटगड़ वाले....

तेरे नाम से ही चलता , हम भक्तो का गुजारा

श्री टाटगड़ भेरूजी , हमे तेरा ही सहारा ।।

दिल मे बसाके " दिलबर " गुण गायेंगे तुम्हारे

हमने सुना है तू ही ....हो..हो..

हमने सुना है तू ही , भक्तो की नैया तारे

टाटगड़ वाले....

✍️ रचनाकार ✍️

दिलीप सिंह सिसोदिया

❤️ दिलबर ❤️

नागदा जक्शन म.प्र .

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।