सुनलो गणपति जी महाराज

पारंपरिक
श्री गणेश भजन गणेश भजन ganesh
॥ पावन पाठ ॥

सुनलो गणपति जी महाराज घर में तुम्हे बुलाते है

तुम्हे बुलाते है देवा तुम्हे बुलाते है,

सुनलो गणपति जी महाराज घर में तुम्हे बुलाते है

लड्डू चडाते देवा तुम को मोदक चडाते है,

बड़े चाव से देवा दिल में तुम्हे वसाते है,

सुनलो गणपति जी महाराज घर में तुम्हे बुलाते है

झूम झूम कर मुस्क देखो गणपति जी का नाचे

करके मुसक सवारी देवा देखो आते है

सुनलो गणपति जी महाराज घर में तुम्हे बुलाते है

माँ गोरा के लाडले तुम तो विगनो को हो हरते,

खुशियों से झोली देवा तुम तो भगतो की हो भरते

रिधि सीधी के स्वामी तुम्हे शीश झुकाते है,

सुनलो गणपति जी महाराज घर में तुम्हे बुलाते है

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।