श्याम तेरा प्रेमी जग से हारा है

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

ऐ मेरे श्याम तेरा प्रेमी जग से हारा है

सुना है हारे का बन जाता तू सहारा है

ऐ मेरे श्याम तेरा प्रेमी.................

भटक भटक के मैं इस जग से थक गया बाबा

कदम कदम पे मुझे ठोकरों ने मारा है

ऐ मेरे श्याम तेरा प्रेमी.................

किसी ने देके पता तेरा मुझको भेजा है

बताया सबने बड़ा सच्चा तेरा द्वारा है

ऐ मेरे श्याम तेरा प्रेमी.................

हर एक चहरे पे है मुस्कान यहाँ देखा है

तुम्हारे खाटू का बाबा अजब नज़ारा है

ऐ मेरे श्याम तेरा प्रेमी.................

ना तोडना मेरी उम्मीदें मेरे श्याम धणी

ये अपना जीवन कुंदन ने तुझपे वारा है

ऐ मेरे श्याम तेरा प्रेमी.................

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।