जब जब खाटू आएंगे दिल का हाल सुनाएंगे

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

जब जब खाटू आएंगे दिल का हाल सुनाएंगे

बीते कैसे तुम बिन ये दिन भूल नहीं पाएंगे

जब जब खाटू आएंगे..................

दुःख दर्द अपना मैं तुम्ही को सुनाऊँ

तेरे बिन ओ बाबा कैसे जीवन बिताऊं

अपना सहारा मैंने तुमको है माना

झूठी है दुनिया जग है बेगाना

जब जब खाटू आएंगे..................

नैया को किनारा कहीं मिलता नहीं है

साथ है जो तेरा ग़म भी ख़ुशी है

तेरे बिन सहारा कोई देता नहीं है

तुझसे दयालु मैंने देखा नहीं है

जब जब खाटू आएंगे..................

कोमल की किस्मत सँवारी

तूने जिताया बाबा जब भी मैं हारी

चरणों से सोनिया को दूर ना करना

मजबूर दुनिया के आगे ना करना

जब जब खाटू आएंगे..................

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।