तेरे हवाले मेरी गाड़ी तू जाने तेरा काम जाने

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

तेरे हवाले मेरी गाड़ी,

तू जाने तेरा काम जाने,

तू जाने तेरा काम जानें,

तेरे हवाले मेरी गाड़ी,

तू जाने तेरा काम जाने।

एक भरोसो एक ही आशा,

चरणों में श्याम तेरे यह दासा,

रख लेना लाज हमारी,

तू जाने तेरा काम जानें,

तेरे हवाले मेरी गाड़ी,

तू जाने तेरा काम जाने।

सौंप दिया सब भार तुम्हीं को,

जीत तुम्हीं को, हार तुम्हीं को,

हमकों है आस तुम्हारी,

तू जाने तेरा काम जानें,

तेरे हवाले मेरी गाड़ी,

तू जाने तेरा काम जाने।

भव से पार लगाओगे तुम,

मंजिल तक पहुंचाओगे तुम,

लेंगे मौज से सवारी,

तू जाने तेरा काम जानें,

तेरे हवाले मेरी गाड़ी,

तू जाने तेरा काम जाने।

जबसे तेरी शरण में आया,

एक अनोखा आनंद पाया,

मिट गई चिंता सारी,

तू जाने तेरा काम जानें,

तेरे हवाले मेरी गाड़ी,

तू जाने तेरा काम जाने

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।