डंका बाजे श्याम का

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

सारे जग में डंका बाजे खाटू वाले श्याम का

बोले सब भगत जयकारा प्यारा उसके नाम का

में खाटू नगरी जाऊँ,

बाबा श्याम का दर्शन पाऊँ,

माथे पे तिलक लगाऊँ रेत शुभ खाटू धाम का

सारे जग में डंका बाजे खाटू वाले श्याम का……..

जिसने पूजे जग सारा,

वो ही श्याम धणी है म्हारा,

जी भरके करू नजारा उस बाबा के ग्राम का

सारे जग में डंका बाजे खाटू वाले श्याम का,

जो ध्वजा प्रेम से ठाहवे,मंदिर में जाये चढ़ावे,

बाबा मेरा भाग जगावे है वो सबके काम का

सारे जग में डंका बाजे खाटू वाले श्याम का

जब मिले प्रेम ते नैना,

पा जावे मन भी चैना,

भूलन त्यागी का कहना मालिक जगत तमाम का

सारे जग में डंका बाजे खाटू वाले श्याम का……

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।