मैंने लिख दी अर्ज़ी सांवरिया पढ़ के देख

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

मैंने लिख दी अर्ज़ी सांवरिया पढ़ के देख,

मैं तेरा हो जाऊँ कुछ लिख दे ऐसे लेख,

श्याम धणी खाटू वाले बस इतना कर दे तू,

कुछ और ना मांगू मैं तुमसे मेरी तो दुनिया तू,

मतलब के रिश्तें नाते इस दुनियादारी में,

बस धोखे ही खाये अपनो की यारी में,

उम्मीद मेरी है बस तुमसे मेरी भी सुनेगा तू,

कुछ और ना मांगू मैं तुमसे मेरी तो दुनिया तू

जब थी खुशियां पास मेरे दुनियां ने गले लगाया,

दुःख के बदल क्या छाए फिर सबने किया पराया,

हार के आया दर पे तेरे मेरा बन जा तू,

कुछ और ना मांगू मैं तुमसे मेरी तो दुनिया तू

तेरी महिमा सब जग जाने तू है तारणहार,

शरणागत को गले लगा जी भर के लुटाता प्यार,

टोनी जाने प्रीत तेरी सारी उम्र निभाएं तू,

कुछ और ना मांगू मैं तुमसे मेरी तो दुनिया तू

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।