साई रहम नजर करना

पारंपरिक
अन्य भजन साईं भजन bhajan
॥ पावन पाठ ॥

साई रहम नजर करना , मेरे बाबा रहम नजर करना

रहम नजर करना , मेरे बाबा रहम नजर करना

रहमत तेरी जिसपे बरसे होवे मालामाल

रहमो करम की भीख मिले तो कट जाये जंजाल

साई रहम नजर करना , मेरे बाबा रहम नजर करना

श्रद्धा का तुम पाठ पढ़ा दो सबर का दे दो ज्ञान

इन चरणों में गुजरे जीवन दो ऐसा वरदान

साई रहम नजर करना , मेरे बाबा रहम नजर करना

माँगू तुझसे क्या में साई , ये समझ ना पाऊँ

बिन माँगे दर्शन मिले और तेरी महिमा जाऊँ

साई रहम नजर करना , मेरे बाबा रहम नजर करना

सुख भी कटता दुःख भी कटता कटते दिन और रात

बाबा में रक्षा करना थामे रहना हाथ

साई रहम नजर करना , मेरे बाबा रहम नजर करना

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।