श्याम लड़ेंगे मुकदमा हमारा

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

तुम्हे श्याम ये काम करना पड़ेगा,

मुकदमा हमारा तुमको लड़ना पड़ेगा,

श्याम लड़ेंगे मुकदमा हमारा।

नाहीं गरीब से, ना ही अमीर से,

मेरी लड़ाई श्याम, मेरी तक़दीर से,

बनके वकील मेरे,

लड़ना है केस तुमको,

सवामणी वाली भेंट दे दूंगी तुमको,

जुर्माना तुमको भरना पड़ेगा,

मुकदमा हमारा, तुमको लड़ना पड़ेगा,

मुक़दमा हमारा, तुमको लड़ना पड़ेगा।

तुमको है बबा जिताने की आदत,

सबसे बड़ी बाबा तेरी अदालत,

इसीलिए हार के मैं पास तेरे आई हूँ,

दिल में उम्मीद और आस लेके आई हूँ,

लेके मेरा केस आगे बढ़ना पड़ेगा,

मुकदमा हमारा, तुमको लड़ना पड़ेगा,

मुक़दमा हमारा, तुमको लड़ना पड़ेगा।

सुनो दानवीर, तकदीर से मैं हारी हूँ,

मुझको जीता दो आई कोर्ट में तुम्हारी हूँ,

लेके फ़रियाद जो भी पास तेरे आया है,

लक्की सुखदेव तूने सभी को जिताया है,

हार मेरी जित में बदलना पड़ेगा,

मुकदमा हमारा, तुमको लड़ना पड़ेगा,

मुक़दमा हमारा, तुमको लड़ना पड़ेगा

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।