जब से तुम से नैना लड़े

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

जब से तुम से नैना लड़े नैना लडे भाई नैना लड़े,

दिल को मेरे चुरा लिया और लुट गए हम तो खड़े खड़े

जब से तुम से नैना लड़े नैना लडे भाई नैना लड़े,

जिस दिन तुम से नैन हुए थे चार आँखों ही आँखों में हो गया प्यार,

ना होश है मधहोश है ऐसा नशा तेरा चड़ा कोई दूजा नशा न अब चड़े

जब से तुम से नैना लड़े नैना लडे भाई नैना लड़े,

तुमसा न कोई जादू गारा दिल को लगने लगा तुही प्यारा

दिल दार तू मेरा यार तू दीवाना मैं हो गया जो तार तेरे दिल से जुड़े

जब से तुम से नैना लड़े नैना लडे भाई नैना लड़े,

नैन मिलते हर दम रहिये श्याम

दिल को लुबाते हर दम रहिये श्याम,

तू पास है एहसास है

पाके तुम को संवारा कहे श्याम खुल गए भाग मेरे

जब से तुम से नैना लड़े नैना लडे भाई नैना लड़े,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।