ओ दुनियाँ में रहने वालों नाम हरि का लिया करो

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

ओ दुनियाँ में रहने वालों नाम हरि का लिया करो,

दिल दुःख जाए जिससे किसी का काम न ऐसा किया करो,

ओ दुनियाँ में रहने वालों नाम हरि का लिया करो

नाम हरी का लेने वाले ख़ुशी ख़ुशी दुःख सहते है,

जिस भी हाल में रखे डाटा उसी हाल में रहते है,

तुम सीखो सीख के जखम किसी के सिया करो,

दिल दुःख जाए जिससे किसी का काम न ऐसा किया करो,

ओ दुनियाँ में रहने वालों नाम हरि का लिया करो

धरम करम दो साथ चलेंगे धन दौलत नहीं जायेगी,

लालच करने वाले लालची अंत समय पछतायेंगे,

चाहते हो अगर नाम तो पहले शीशे जैसे किया करो,

दिल दुःख जाए जिससे किसी का काम न ऐसा किया करो,

ओ दुनियाँ में रहने वालों नाम हरि का लिया करो

दीन दुखी की सेवा करके प्रभु को खुश कर सकते हो,

पूजा पाठ तपस्या करके भव सागर पार कर सकते हो,

बन जाए तो इन हाथो से शुभ कर्मो को किया करो,

दिल दुःख जाए जिससे किसी का काम न ऐसा किया करो,

ओ दुनियाँ में रहने वालों नाम हरि का लिया करो

ये धरती एम्बर और चाँद सितारे उनके है,

हवा पानी फल फूल और पौधे सभी नज़ारे उनके है,

इसीलिए तो कहता हूँ सब अमृत जान के पिया करो,

दिल दुःख जाए जिससे किसी का काम न ऐसा किया करो,

ओ दुनियाँ में रहने वालों नाम हरि का लिया करो

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।