जिनका जिनका काम मेरे बाबा बनाया है

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

जिनका जिनका काम मेरे बाबा बनाया है वो ही तो खाटू आया है,

मुझे याद है वो दिन कुछ पास में न था तभी आया ये पास मेरे,

भर दी मेरी झोली खुशियों से बाबा ने दिया धन धान मुझे

जिसने भी बाबा को सचे दिल से पुकारा है,वो ही तो खाटू आया है,

जिनका जिनका काम ............

एहसान है इन्ते मेरे बाबा के मुझ पर कैसे मैं बतलाऊ,

बस दिल मेरा बोले सुन ले खाटू वाले तेरे दिल में बस जाऊ,

सुन मेरे मालिक मुझको तेरा ही सहारा है

वो ही तो खाटू आया है,

जिनका जिनका काम ............

किस्मत की रेखा को बाबा ने बदला है बदल दी तकदीरे

जीवन में धुंदली थी मेरे श्याम ने करदी रोशन वो तस्वीरे

जिस जिस को बाबा ने सारे संकट से उभारा है

वो ही तो खाटू आया है,

जिनका जिनका काम ............

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।