मुझे मिल गया सहारा साईं तेरे नाम का

पारंपरिक
अन्य भजन साईं भजन bhajan
॥ पावन पाठ ॥

मेरा मुझ में कुछ नही जो कुछ है सो तेरा

तेरा तुझको सोंप दू क्या लागे है मेरा

मुझे मिल गया सहारा साईं तेरे नाम का

अब मुझको गम नही अपनी सुबहो शाम का

मुझे मिल गया सहारा साईं तेरे नाम का

मेरी भी विनती सुन लो हे शिर्डी साईं बाबा

बन के खड़ा सवाली झोली है मेरी खाली

मेरी भी झोली भर दो हे शिर्डी साईं बाबा

मुझे मिल गया सहारा साईं तेरे नाम का

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।