तेरा भी है सहारा

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

तेरा भी है सहारा मेरा भी है सहारा,

हम सब का है सहारा ये श्याम खाटू वाला,

ये श्याम खाटूवाला.....

ठुकराए तो जहाँ के तक़दीर के हैं मारे,

आ जाओ श्रद्धा लेके श्याम जी के द्वारे,

ये देव है निराला ये श्याम खाटूवाला,

तेरा भी है सहारा मेरा भी है सहारा,

हम सब का है सहारा ये श्याम खाटू वाला,

ये श्याम खाटूवाला......

अनगिनत नाम है इसके मन में कोई बसा लो,

है भाव का ये भूखा किसी नाम से बुला लो,

गिरधर कहो गोपाला ये श्याम खाटूवाला,

तेरा भी है सहारा मेरा भी है सहारा,

हम सब का है सहारा ये श्याम खाटू वाला,

ये श्याम खाटूवाला......

बलजीत जब से इनके दर के किए हैं फेरे,

लगता है जैसे बाबा हरपल है साथ मेरे,

जीवन का है उजाला ये श्याम खाटूवाला,

तेरा भी है सहारा मेरा भी है सहारा,

हम सब का है सहारा ये श्याम खाटू वाला,

ये श्याम खाटूवाला........

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।