खाटूवाले को सजा है दरबार

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

खाटू वाले को, खाटू वाले को,

खाटूवाले को सजा है दरबार,

भाई रे चल दर्शन को

और अरे कुछ सोचे मत ना,

बात तुझे बतलाऊँ,

श्याम धणी सरकार जगत के,

बैठ यहाँ समझाऊँ,

सारी दुनियाँ में, सारी दुनियाँ में,

इनकी है जय जयकार,

भाई रे चल दर्शन को,

म्हारा श्याम जी करेंगे बेडा पार,

खाटू वाले को सज्यो है दरबार,

भाई रे चल दर्शन को

भक्ति की पाँति ने बाँच ले,

मन को खोल लिफ़ाफ़ा,

श्याम की प्रीत में तुझको मिलेगा,

सूद के संग मुनाफ़ा,

मन में उलझन को,

मन में उलझन को, मत लावे बेक़ार,

भाई रे चल दर्शन को,

म्हारा श्याम जी करेंगे बेड़ा पार,

खाटू वाले को सज्यो है दरबार,

भाई रे चल दर्शन को।

मोहे सो है बलजीत की है,

झूठ ना करूँ बड़ाई,

सो तीरथ को पुण्य मिलेगा,

छोड़ सभी चतुराई,

मेरे कहने से, मेरे कहने से,

हो जा रे तैयार,

भाई रे चल दर्शन को,

म्हारा श्याम जी करेंगे बेड़ा पार,

खाटू वाले को सज्यो है दरबार,

भाई रे चल दर्शन को

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।