कष्ट मिटा दो सावरिया

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

कष्ट मिटा दो सांवरिया दर तेरे आये सांवरिया,

नाम सुना तेरा तपधारी विपदा को हारण धारी,

नैया भवर में लटक गई बदरा छाए सांवरिया

कष्ट मिटा दो सांवरिया दर तेरे आये सांवरिया

हारे का तू सहारा है खाटू धाम तेरा प्यारा है

आ गए सुन के नाम तेरा खाली न जाए सांवरिया

कष्ट मिटा दो सांवरिया दर तेरे आये सांवरिया

अटल नाम तेरा महाबलि तेरे दर हर बला टली,

विकास चोधरी सेवा किये भजन बनाये सांवरिया

कष्ट मिटा दो सांवरिया दर तेरे आये सांवरिया

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।