श्याम नाम की महिमा हम तो गाते जाएंगे

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

आजी हाल क्या होगा इस जीवन संग्राम में,

कोई कितना टिक सकेगा वक़्त के तूफ़ान में,

आज नहीं संभाला तो तू क्या जागेगा समशान में,

छोड़ शिकवे और शिकायत खाली कसमे श्याम की

श्याम नाम की महिमा हम तो गाते जाएंगे,

बाबा तेरी ज्योत हम जागते जाएंगे,

श्याम नाम की महिमा हम तो गाते जाएंगे,

बाबा तेरी ज्योत हम जागते जाएंगे,

हो बोलो श्याम श्याम हो बोलो श्याम श्याम बोलो

जनम जनम से भटक रहे है बाबा इस संसार में,

हो बाबा हो बाबा इस संसार में,

जनम जनम से भटक रहे है बाबा इस संसार में,

भाव सागर में अटक गए है नैया मझधार में,

तेरा सहारा हो जाए तो पार पालेंगे,

बाबा तेरी ज्योत हम जागते जाएंगे

श्याम नाम की महिमा हम तो गाते जाएंगे,

बाबा तेरी ज्योत हम जागते जाएंगे,

श्याम नाम की महिमा हम तो गाते जाएंगे,

बाबा तेरी ज्योत हम जागते जाएंगे,

हो बोलो श्याम श्याम हो बोलो श्याम श्याम बोलो

हो भूल हमारी माफ़ करो तो तुमको भूल नहीं पाएंगे,

मर जाएंगे दर पे तेरे हम कही ना जाएंगे,

हो इतनी कृपा हो जाए तो पार पा लेंगे,

बाबा तेरी ज्योत हम जागते जाएंगे,

श्याम नाम की महिमा हम तो गाते जाएंगे

तेरा मेरा रिश्ता कोई ना समझ ना पायेगा,

विष्णु थिरानी भजन सुनाकर किस किस को समझायेगा,

हम तुम दोनों ओ एक हुए तो मान जाएंगे,

बाबा तेरी ज्योत हम जागते जाएंगे,

श्याम नाम की महिमा हम तो गाते जाएंगे

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।