कह दो कि जिंदगी में सदा मस्त रहेंगे

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन विविध भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

कह दो कि जिंदगी में सदा मस्त रहेंगे,

हम राम राम राम सीता राम भजेंगे,

हम श्याम श्याम श्याम राधेश्याम भजेगे

जीवन में गम की आंधी आती ही रहेगी,

संकट की घड़ी हमको सताती ही रहेगी,

सुमिरन प्रभु के नाम का करते ही रहेंगे,

हम राम राम राम सीता राम भजेंगे,

हम श्याम श्याम श्याम राधेश्याम भजेगे

कह दो कि जिंदगी में सदा मस्त रहेंगे,

हम राम राम राम सीता राम भजेंगे,

हम श्याम श्याम श्याम राधेश्याम भजेगे

मीरा दीवानी श्याम की विष को भी पी गई,

कृपा प्रभु की ऐसी वो फिर भी जी गई,

ऐसी कृपा प्रभु की हम भी लेके रहेंगे,

हम राम राम राम सीता राम भजेंगे,

हम श्याम श्याम श्याम राधेश्याम भजेगे

कह दो कि जिंदगी में सदा मस्त रहेंगे,

हम राम राम राम सीता राम भजेंगे,

हम श्याम श्याम श्याम राधेश्याम भजेगे

“विष्णु” भंवर में नैया अब कैसे फंसेगी,

जिसका खेवैया राम वो तो तर के रहेगी,

विश्वास हो तो काठ की मूरत में मिलेंगे,

हम राम राम राम सीता राम भजेंगे,

हम श्याम श्याम श्याम राधेश्याम भजेगे

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।