राधे ठीक नहीं है तेरा रोज देर में आना

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

राधे ठीक नहीं है तेरा रोज देर में आना

बड़ा मुस्किल होता है कान्हा रोज बहाने लगाना

अरे पनघट आजा आखिर राधा लेके बहाना पानी का

रोज मैया न भेज के राजी केहती आज तुझे नही जाना

राधे ठीक नहीं है तेरा रोज देर में आना

कभी कभी तू आजा आकर रोज मुझे क्यों बुलाता है

मैं बरसाने आऊंगा तो पड़े दूसरा भेष बनाना

बड़ा मुस्किल होता है कान्हा रोज बहाने लगाना

चल हो गई पक्की बात इक दिन मैं और इक दिन तू आये,

बात सही है बिना मिले तो न रेह पाए तेरा कान्हा

बड़ा मुस्किल होता है कान्हा रोज बहाने लगाना

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।