तेरे चरणों में मैंने जब से गुरु जी

पारंपरिक
अन्य भजन गुरुदेव भजन bhajan
॥ पावन पाठ ॥

तेरे चरणों में मैंने जब से गुरु जी अपना शीश जुकाया है,

बिन मांगे भर दी झोली मेरी तुझसे ही सब कुछ पाया है

शुकराना गुरु जी तेरा शुकराना

शुकराना दिन रैन गुरु जी तेरा शुकराना

हर पल तेरी याद में गुजरे स्वास स्वास तेरा गुण गावा

शुकराना गुरु जी तेरा शुकराना

दरबार बुलाया शुकराना

चरणों से लगाया शुकराना

मुझे अपना बनाया शुकराना कभी न ठुकराया शुकराना

मेरे मन मंदिर में गुरु जी तेरी सुंदर छवि समाई है

मेरा हाथ पकड़ के गुरु जी तुमने सदा सच की राह दिखाई है

शुकराना गुरु जी तेरा शुकराना

विस्वाश जगाया शुकराना मैंने तुझको है पाया शुकराना

सतसंग में बुलाया शुकराना मुझे खुद से मिलाया

शुकराना दिन रैन गुरु जी तेरा शुकराना

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।