किस्मत बदल गई है मेरी राधे राधे गा कर

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

किस्मत बदल गई है मेरी राधे राधे गा कर

राधे राधे गा कर बरसाने में आकर

मंजिल भी मिल गई मेरी राधे राधे गा कर

किस्मत बदल गई है मेरी राधे राधे गा कर

तुमसे बड़ा न जग में और दूसरा न कोई,

माँगा है आके दर पे तेरे मिलता है वोही,

रेहमत भी मिल गई है तेरी राधे राधे गा कर

किस्मत बदल गई है मेरी राधे राधे गा कर

निष् दिन हर पल हर घड़ी सुमिरन तेरा करू

जब आऊ दर पे तेरे चरणों में सिर धरु

तकदीरे बन गई है मेरी राधे राधे गा कर

अपनी बना के रखना मुझे हे प्यारी श्यामा यु

आती रहू बरसाने तेरे हे प्यारी श्यामा यु

बिगडी भी बन गई है मेरी राधे राधे गा कर

किस्मत बदल गई है मेरी राधे राधे गा कर

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।