श्याम तेरे दर पे आया हूँ चाकर रख ले

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

श्याम तेरे दर पे आया हूँ चाकर रख ले

मुझे इक बार चाकरी का मौका दे दे

श्याम तेरे दर पे आया हूँ ..............

तेरे दरबार से खाली ना कोई जाता है

हर दुखी प्रेमी को बस तू ही समझ पाता है

जल्दी मुलाकात का बाबा तू मौका दे दे

श्याम तेरे दर पे आया हूँ ..............

तू भी नज़रें जो फेर लेगा कहाँ जाएंगे

दिल की हर बात जाके किसको हम सुनाएंगे

मुझे अपने दिल में छोटा सा कोना दे दे

श्याम तेरे दर पे आया हूँ ..............

प्रिंस है दास तेरा तुझको ना भुलायेगा

तेरा दर छोड़ कर कहीं और वो ना जायेगा

मोना कहती हैं जल्दी से आसरा दे दे

श्याम तेरे दर पे आया हूँ .............

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।