मेरे बाबा बड़े दयालु सब पे ये प्यार लुटाये

पारंपरिक
अन्य भजन बाबा बालक नाथ भजन bhajan
॥ पावन पाठ ॥

मेरे बाबा बड़े दयालु सब पे ये प्यार लुटाये

मेरे बाबा बड़े दयालु सब पे ये किरपा बरसाये

बाबा बालक नाथ की गाथा जो भी भक्त है दिल से गाये,

बिलकुल न बाबा देर लगाते पल में उसके कष्ट मिटाए

मुहु मांगा वर बाबा देते जीवन खुशियों से भर जाए

मेरे बाबा बड़े दयालु सब पे ये प्यार लुटाये

जिस ने बाबा का नाम लिया है पल में उसका काम हुआ है,

कभी भी उसकी नैया न टूटी बाबा ने उसको थाम लिया है

आये विपदा तो मत गबराना बाबा विपदा से सब को बचाए

मेरे बाबा बड़े दयालु सब पे ये प्यार लुटाये

जग में बाबा तेरा बोल है बाला

सारे जग को तूने सम्बाला सुबह शाम मैं जपु तेरी माला

नतमस्तक हो चरणों में तेरी जय जय कार लगाये,

मेरे बाबा बड़े दयालु सब पे ये प्यार लुटाये

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।