भुला दो अपराध साँवरे

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

कुछ समझ ना आये, खाटू वाले,

ये खेल क्या रचाया तुमने,

उन अखियों में कैसे देखु आँसू,

के जिन्हे था हँसाया तुमने,

मेरे अपराध भुला दो श्याम,

बोलो श्याम, बोलो श्याम।

क्षमा कर दो ग़ुनाहों को हमारे,

भुला दो अपराध साँवरे।

उन अखियों में कैसे देखु आँसू,

के जिन्हे था हँसाया तुमने।

नहीं और किसी का सहारा,

सहारा बनों श्याम फिर से,

उन अखियों में कैसे देखु आँसू,

के जिन्हे था हँसाया तुमने।

बोलो श्याम, बोलो श्याम।

आई जाने कहाँ से महामारी,

ये जान की शिकारी बन कर,

उन अखियों में कैसे देखु आँसू,

के जिन्हे था हँसाया तुमने।

बोलो श्याम, बोलो श्याम।

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।