सारी दुनिया में ऊँची मेरी शान हो गई

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

सारी दुनिया में ऊँची मेरी शान हो गई,

जबसे खाटू वाले श्याम से पहचान हो गई,

मैं था निर्बल बड़ा बेसहरा बड़ा,

मुश्किलों से अकेला लड़ा था बड़ा,

सारी दुनिया ही मुझ पर मेहरबान हो गई,

जबसे खाटू वाले श्याम से पहचान हो गई,

मुझको भक्ति में इनकी आनंद आ गया,

मेरी बेरंग दुनिया में रंग छा गया,

सारी दुनिया की खुशियाँ,

मेरे नाम हो गई

जबसे खाटू वाले श्याम से पहचान हो गई,

ज्यादा कहता मगर कह नहीं पा रहा,

चुप रहता मगर रह नहीं पा रहा,

मित्तल की जान इन पर कुर्बान हो गई,

जबसे खाटू वाले श्याम से,

पहचान हो गई......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।