कर दो बेड़ा पार शरण हम आए हैं

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

कर दो बेड़ा पार,

शरण हम आए हैं,

आए है श्याम आए हैं,

आए हैं श्याम आए है,

कर दो बेड़ा पार,

शरण हम आए हैं।

सुध लो जन की खाटू वाले,

भक्तों के हो तुम रखवाले,

तेरा ही आधार शरण हम आए हैं,

आए है श्याम आए है,

आए है श्याम आए है,

कर दो बेड़ा पार,

शरण हम आए हैं।

तुम भक्तों के, भक्त तुम्हारे,

काटो संकट श्याम हमारे,

तुम हो लखदातार,

शरण हम आए हैं,

आए है श्याम आए है,

आए है श्याम आए है,

कर दो बेड़ा पार,

शरण हम आए हैं।

कठिन परीक्षा मत लो मेरी,

मेरी बेर क्यों करते देरी,

जाऊँ मैं किसके द्वार,

शरण हम आए है,

आए है श्याम आए है,

आए है श्याम आए है,

कर दो बेड़ा पार,

शरण हम आए हैं।

यही प्रार्थना एक हमारी,

हे खाटू के श्याम बिहारी,

भर दो सुख भंडार,

शरण हम आए है,

आए है श्याम आए है,

आए है श्याम आए है,

कर दो बेड़ा पार,

शरण हम आए हैं।

कर दो बेड़ा पार,

शरण हम आए हैं,

आए है श्याम आए हैं,

आए हैं श्याम आए है,

कर दो बेड़ा पार,

शरण हम आए हैं।

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।