दुख के मारे जा रहे है बाबा के दर सारे

पारंपरिक
अन्य भजन साईं भजन bhajan
॥ पावन पाठ ॥

दुख के मारे जा रहे है बाबा के दर सारे

सब लाचार बिचारे सबका दुख हर लेंगे साई नाथ हमारे

शिरडी में लगा है मेला चल के करेंगे दीदार

साई बाबा ही अपना करेंगे बेड़ापार

बिन मांगे झोली भरेगा वो सच्चा साई है

लाज वो सबको रखेगा वो सच्चा साई है

जिसको यकीन हो तो जाके देखलो

सुनता है वो सभी की करता सबका उद्धार

साई ने अजब करिश्मे ऐसे भी दिखलाये

तेल बिन पानी से ही दीपक भी जलवाये

साई से रखो रिश्ता साई से वास्ता

साई पे रखो भरोसा साई से करो प्यार

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।