तेरे द्वारे का नोकर बनाले श्याम

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

सारी दुनिया से मुझको हटा ले

ओ तेरे द्वारे का नोकर बना ले

एह तू जो उठो गे तो चाय मिलेगी

असनान करो रोटी भी तयार मिलेगी

सब्जी किसकी बनाऊ बता दे,

ओ तेरे द्वारे का नोकर बना ले

कभी कभी खीर भी बनाया करुगा

मिसी फीकी तुमको खिलाया करू गा

ठंडी खाए या गर्म बता दे

ओ तेरे द्वारे का नोकर बना ले

अरे भगतो के घर तुम जाया करो गे

रुखी सुखो जो भी खाया करो गे

न्योता किस किस का मुझको बता दे

ओ तेरे द्वारे का नोकर बना ले

अरे कीर्तन से जब तुम आया करो गे

सोनी को आकर उठाया करो गे

कहा आसन तू मेरा बता दे

ओ तेरे द्वारे का नोकर बना ले

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।