राम कहो या श्याम मुरली वाला

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

राम कहो या श्याम मुरली वाला

देता है एक राम देने वाला

कितना है अनजान देखो लेले वाला

देता है एक राम देने वाला

इतनी बड़ी दुनिया में लाखो इंसान

फिर भी सब की झोली भरे भगवान

मत भूल रे नादान केहना मेरा मान

वो है इस संसार का रखवाला

राम कहो या श्याम मुरली वाला

छुप छुप के वो सब को देखता फिरे

नेकी बली को वो टोलता फिरे

ले राम का तू नाम बिगड़े बने गे काम

वो है इस संसार का रखवाला

राम कहो या श्याम मुरली वाला

उस की नजर में अगर जो नही है

अपने पराये का वो फिर नही है

तू राम को पुकार लगे गी नैया पार

वो है इस संसार का रखवाला

राम कहो या श्याम मुरली वाला

पंकज उसकी ही कारीगिरी

इक खंभे पे है दुनिया खड़ी

किस किस चमत्कार करता निरंकार

वो है इस संसार का रखवाला

राम कहो या श्याम मुरली वाला

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।