तेरी शरण हम आ गए बाबा किरपा करो

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

तेरी शरण हम आ गए बाबा किरपा करो

भटके हुए राही थे हम अब तो दया करो

तेरी नजर पड़ी तो हम आये है द्वार पर

किस्मत सवार दो प्रभु कर दो जरा मैहर

हम आप के चरणों में है संकट सभी हरो

भटके हुए राही थे हम अब तो दया करो

बादल गमो के छाए है कितनी है मजबुरिया,

जीवन बड़ा कठिन हुआ ऐसी दुशवारिया

हाथो को एक बार ही हमारे सिर धरो

भटके हुए राही थे हम अब तो दया करो

जिस पे हुआ कर्म तेरा वो खुश नसीब है

जिस को तू चाहे प्रभु वो तेरे करीब है

चोखानी के अंतर में भी भगती का रस भरो

भटके हुए राही थे हम अब तो दया करो

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।