एक बार नज़र तू कर दे

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

एक बार नज़र तू कर दे,

मेरी ओर हे खाटू वाले,

बाबा गुम हो गई चाबी,

लगे हैं तकदीर में ताले,

जय श्री श्याम, मेरे श्याम।

मैं पहली बार हूँ आई,

चौखट पर तेरी हे दाता,

तू आज जोड़ ले बाबा,

जनमो जन्मों का नाता,

बाहें के फैला के अपनी,

तू मुझको गले लगा ले,

बाबा गुम हो गई चाबी,

लगे हैं तकदीर में ताले,

जय श्री श्याम, मेरे श्याम।

सारी दुनियाँ मैंने देखा,

तुझसे दातार ना देखा,

बाबा तेरे भक्तों में कोई,

लाचार ना देखा,

परिवार समीप हे बाबा,

हम सब हैं तेरे हवाले,

बाबा गुम हो गई चाबी,

लगे हैं तकदीर में ताले,

जय श्री श्याम, मेरे श्याम।

दीदार हो गया तेरा,

अब कोई फ़िक्र नहीं है,

किसी और का अब,

मेरे मुख पे,

बाबा कोई जिक्र नहीं है,

सुखदेव की हर राहों में,

तूने पल पल किये उजाले,

बाबा गुम हो गई चाबी,

लगे हैं तकदीर में ताले,

जय श्री श्याम, मेरे श्याम

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।