दुखो से उबरना तुम्ही ने सिखाया

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

दुखो से उबरना तुम्ही ने सिखाया

पड़ी मुश्किलें ज अब तुमने ओ बाबा

मेरे हौंसले को हमेश बढ़ाया

दुखो से उबरना तुम्ही ने सिखाया ...........

उलझने जब बढ़ी तेरा सुमिरन किया

तेरे सुमिरन से ही उलझने हल किया

तेरे जाप से मुझको मिली ऐसी शक्ति

मुसीबत में भी मैं नहीं घबराया

दुखो से उबरना तुम्ही ने सिखाया ..............

वक़्त के साथ में हैं बदलते सभी

तुम मेरे सांवरे ना बदलना कभी

किया याद जब भी तुझे श्याम मैंने

खड़ा सामने अपने तुझको ही पाया

दुखो से उबरना तुम्ही ने सिखाया ...............

बेफिकर मैं जियूँ जबसे तू है मिला

स्नैग मेरे चल रहा खुशियों का सिलसिला

कभी आँख में मेरी आया जो आंसू

ना रोने दिया कुंदन मुझको हंसाया

दुखो से उबरना तुम्ही ने सिखाया

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।