ये बाबा बहुत बड़ा है ये बाबा बहुत बड़ा हैं

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

हर भक्तों के दिल से निकले एक यहीं आवाज़,

ये बाबा बहुत बड़ा है ये बाबा बहुत बड़ा हैं

बाबा की शक्ति ने देखों कैसा खेल रचाया,

बाबा की मस्ती ने हर एक दिल को दीवाना बनाया,

ब्रह्मा के वेदों से निकलें एक यही आवाज़,

ये बाबा बहुत बड़ा है ये बाबा बहुत बड़ा हैं

ये सरकार अगर चाहे तो कुछ भी करके दिखा दे,

उठा सड़क से एक भिखारी राजा उसे बना दे,

नारद की वीणा से निकले एक यही आवाज़,

ये बाबा बहुत बड़ा है ये बाबा बहुत बड़ा हैं

इंसा चाहे कुछ भी करले इनसे छुपा नहीं है,

बनवारी गर ये ना चाहे कुछ भी हुआ नहीं है,

शंकर के डमरू से निकले एक यही आवाज़,

ये बाबा बहुत बड़ा है ये बाबा बहुत बड़ा हैं

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।