जय दीन दयाला गोपाला जय जन प्रतिपाला गोपाला

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

जय दीन दयाला गोपाला,जय जन प्रतिपाला गोपाला,

जय दीन दयाला गोपाला,

जय जन प्रतिपाला गोपाला,

जय नयन विशाला गोपाला,

जय रूप रसाला गोपाला ,

जय कृष्ण मुरारी गोपाला,

जय कलिमल हारी गोपाला,

जय मुरलीधारी गोपाला,

जय बाँके बिहारी गोपाला

जय मुनिमन हारी गोपाला,

जय रास बिहारी गोपाला,

जय जय बनवारी गोपाला,

जय जय गिरिधारी गोपाला ,

जय मदन मुरारी गोपाला,

जय भव भय हारी गोपाला,

जय बिपिन बिहारी गोपाल,

जय छैल बिहारी गोपाला ,

जय कंस निकंदन गोपाला,

जय मुनिमन रंजन गोपाला,

जय भव भय भंजन गोपाला,

जय देवकी नन्दन गोपाला ,

जय जय जगदीश्वर गोपाला,

जय जय परमेश्वर गोपाला,

जय रास रासेश्वर गोपाला,

जय जय करूणेश्वर गोपाला,

जय हृदय निवासी गोपाला,

जय जय अविनाशी गोपाला,

जय घट घट वासी गोपाला,

जय सुख धाम निवासी गोपाला,

जय कृष्ण कन्हैया गोपाला,

जय बंशी बजैया गोपाला,

जय धेनु धरैया गोपाला,

जय रास रचैया गोपाला,

जय पाप विनाशक गोपाला,

जय धरणी नायक गोपाला,

जय आश्रय दायक गोपाला,

जय सृष्टि पालक गोपाला ,

जय करुणा सागर गोपाला,

जय नटवर नागर गोपाला,

जय सब सुख सागर गोपाला,

जय सब गुणआगर गोपाला।

जय पंकज लोचन गोपाला,

जय कालिय मर्दन गोपाला,

जय जय शशिवदन गोपाला,

जय जय मधुसूदन गोपाला,

जय मुरली मनोहर गोपाला,

जय कृपा सरोवर गोपाला,

जय नैन मनोहर गोपाला,

जय नील सरोवर गोपाला ,

जय गोपाला,जय गोपाला,

जय गोपाला,जय गोपाला ,

आभार: ज्योति नारायण पाठक

वाराणसी

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।