श्याम बाबा श्याम बाबा किरपा करो इस दास पर

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

श्याम बाबा श्याम बाबा किरपा करो इस दास पर

श्याम पिया रे दास पुकारे भगतो की नैया बाबा तेरे ही सहारे

श्याम बाबा श्याम बाबा किरपा करो इस दास पर

मोह माया के जाल में ऐसे जकड़े है

काम क्रोध मध लोब के पाए पकड़े है

कैसे निकले बाहर रस्ता भूल गए

फंदों ही फंदों में हम तो छोल गए

श्याम पिया रे दास पुकारे भगतो की नैया बाबा तेरे ही सहारे

हम गलती पर गलती भगवान करते है

लेकिन फिर भी प्रेम तुम्ही से करते है

ज्ञान दीप पर अंधियारों के डेरे है

काले काले बादल हम को घेरे है

श्याम पिया रे दास पुकारे भगतो की नैया बाबा तेरे ही सहारे

तेरी दया से तेरी ज्योत जगाई है पूर्व जन्म की पूंजी सामने आई है

ऐसा वर दे श्याम तेरे गुण गाये हम

नंदू मंजिल श्री चरणों की पाए हम

श्याम पिया रे दास पुकारे भगतो की नैया बाबा तेरे ही सहारे

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।