मेरे साई बाबा

पारंपरिक
अन्य भजन साईं भजन bhajan
॥ पावन पाठ ॥

मेरे साई बाबा का क्या कहना

ये बिगड़ी बात बनाते है

जो माँगा जिसने बाबा से

वो मन चाहा सब पाते है

मेरे साई बाबा का क्या कहना……….

साई चरणों की धूली माथे जो लगाते है

सारे धामो का पुण्य पलभर में ही पाते है

साई बाबा की महिमा सारी दुनियाँ से न्यारी

ये अपने भक्तों को रस्ता सही दिखाते है

मेरे साई बाबा का क्या कहना……….

साई बाबा का जग में भक्तो पावन द्वारा है

अपने दीवानो को बाबा ने पार उतारा है

हम कठपुतली तेरी पकड़े रहना हाथो में

डोरी छुटी तो बाबा कोई ना हमारा है

मेरे साई बाबा का क्या कहना……….

पालकी में जिसने बाबा का जलवा देखा है

उसकी किस्मत की बदली मोहन कौशिक रेखा है

उठा के पालकी में भी लेजा काँधे पे

यही सपना मेरी आँखों ने बाबा देखा है

मेरे साई बाबा का क्या कहना………

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।