तेरी बिगड़ी बना देगी

पारंपरिक
माता दुर्गा भजन दुर्गा भजन durga
॥ पावन पाठ ॥

तेरी बिगड़ी बना देगी चरण रज मैया प्यारी की,

तू बस एक बार श्रद्धा से लगा कर देख मस्तक पर,

सोयी किस्मत जगा देगी चरण रज मैया प्यारी की,

तेरी बिगड़ी बना देगी...

दुखो के घोर बादल हों या लाखों आंधियां आयें,

तुझे सबसे बचा लेगी चरण रज मैया प्यारी की,

तेरी बिगड़ी बना देगी....

तेरे जीवन के अन्धिआरो में बन के रोशन तुझको,

नया रास्ता दिखा देगी चरण रज मैया प्यारी की,

तेरी बिगड़ी बना देगी.....

कहे महिमा चरण रज की नहीं है दास की हसती,

तुझे भव से त्र देगी चरण रज मैया प्यारी की,

तेरी बिगड़ी बना देगी.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।