हम बैठे तेरी आस में मैया मैया लॉकडाउन खुलवाओ

पारंपरिक
माता दुर्गा भजन दुर्गा भजन durga
॥ पावन पाठ ॥

हम बच्चो से क्या हुई गलती ये तो हमे बतलाओ

हम बैठे तेरी आस में मैया मैया लॉकडाउन खुलवाओ

मैया लॉकडाउन खुलवाओ दाती लॉकडाउन खुलवाओ

हम ने सोचा था माँ नवरातो में जागे जायेगे

बेटे का कर जो मिलेगा उसका शुकर मनायेगे

सेवा क्यों न अब के बक्शी ये बतालो ना

हम बैठे तेरी आस में मैया मैया लॉकडाउन खुलवाओ

तेरे जगरातो पे दाती कई परिवार है,

साउंड लाइट दरबर भवन वाले भी जोड़े हाथ है

सुने जाए न नवराते ऐसा कुछ कर जाओ

हम बैठे तेरी आस में मैया मैया लॉकडाउन खुलवाओ

टेंट कैमरे वाले कोर्स सिंगर भी उदास है

नित नाटिका करने वाले तुमसे पूछे बात है

रूठ के बैठी क्यों जगदम्बे आज हमे बतलाओ

हम बैठे तेरी आस में मैया मैया लॉकडाउन खुलवाओ

मान भी जाओ झंडेवाली ऐसी क्या नाराजी

हो गई जो अगर गलती हमसे मांगते हम है माफ़ी

वासु पंडित कोई भी मैया अब तो दर्श दिखाओ

हम बैठे तेरी आस में मैया मैया लॉकडाउन खुलवाओ

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।