तेरा नाम लिया मन से तू दोडा आया है

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

मुश्किल की घडियो में कोई काम न आया है

तेरा नाम लिया मन से तू दोडा आया है,

इन शब्दों में बाबा गुणगान करू तेरा बिन बोले कर डाला हर काम प्रभु मेरा

घर घर में जल धारा बन कर तू आया है

तेरा नाम लिया मन से तू दोडा आया है,

हालत बुरे लेकर तेरी चोकठ पर आया जब लौट के देखा तो मेरा श्याम बना पाया

मेरा चेहरा पड़ कर के मेरा कष्ट मिटाया है

तेरा नाम लिया मन से तू दोडा आया है,

जरिया तू बनता है तुझे देते न देखा तुने हर्ष बदल दी है बदकिस्मत की रेखा

मैं जान गया हु ये तेरा किया कराया है

तेरा नाम लिया मन से तू दोडा आया है,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।