मुझको नौकर बना ले मेरे सांवरे

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

मुझको नौकर बना ले मेरे सांवरे

मेरी नैया बचा ले मेरे सांवरे

झूठी दुनिया से अब ना मुझे काम रे

मुझको नौकर बना ले मेरे सांवरे

तेरे दर पे आता बाबा मैं तो सुबह शाम

अपने चरणों में देदे बाबा सेवा तमाम

हारे को जिताते मेरे सांवरे

पल मैं किस्मत बनाते मेरे सांवरे

मुझको नौकर बना ले मेरे सांवरे

तेरी सेवा मैं करता हूँ बाबा आठों याम

मेरे स्वामी बस एक तू ही मैं तेरा ग़ुलाम

नहीं मांगू मैं तुझसे कोई दाम रे

मुझको सेवक बना ले मेरे सांवरे

मुझको नौकर बना ले मेरे सांवरे

है शाहों का शहंशाह मोर्वी के लाला

कोई दूजा न जैसा मेरा खाटूवाला

सुनले बिनती हमारी मेरे सांवरे

कुबेर मन्नू मानव अर्ज़ी में सांवरे

मुझको नौकर बना ले मेरे सांवरे

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।