कृष्ण तेरे नाम पे कुर्बान हो रही

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

कृष्ण तेरे नाम पे कुर्बान हो रही,

सूरत को तेरी देख परशान हो रही,

सिर पर मुकट मोर का कानों में है कुंडल,

आधुर बांसुरी की मधुर तान हो रही,

कृष्ण तेरे नाम पर कुर्बान हो रही..........

फूलो की माला है गले में तिलक भाल है,

मुख चंद मन हास से रेदान हो रही,

कृष्ण तेरे नाम पे कुर्बान हो रही............

नाही खान पान की सुधि ना लोक लाज है,

तेरे दीदार के लिए हेरान हो रही,

कृष्ण तेरे नाम पे कुर्बान हो रही......

ना भुलये मुझे प्रभु दीनन के नाथ तुम,

ब्रह्मा नन्द तेरे दर की दरवान हो रही,

कृष्ण तेरे नाम पे कुर्बान हो रही...........

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।