कलियुग के भगवान तुम्ही हो

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

धाम तुम्हारा खाटू जी में,

श्याम के तुम अवतारी हो,

कलियुग के भगवान तुम्ही हो,

जग के पालनहारी हो

धाम तुम्हारा खाटू जी में,

श्याम के तुम अवतारी हो,

कलियुग के भगवान तुम्ही हो,

जग के पालनहारी हो।।

हार चुकी है आज जिंदगी,

मौत ने पाँव पसारा,

हाहाकार मचा है जग में,

कोई नहीं सहारा है,

मदद करो हे श्याम प्रभु जी,

तुम ही आस हमारी हो,

कलियुग के भगवान तुम्ही हो,

जग के पालनहारी हो,

मदद करो हे श्याम हमारी

धाम तुम्हारा खाटू जी में,

श्याम के तुम अवतारी हो,

कलियुग के भगवान तुम्ही हो।।

मौत के रण में विजय हो रही,

दुनियाँ है कुरुक्षेत्र बनी,

मौत जिंदगी लड़ रही रण में,

दुनियाँ है युद्ध क्षेत्र बनी,

हम हैं निहत्थे मौत के आगे,

तुम ही सुदर्शन धारी हो,

कलियुग के भगवान तुम्ही हो,

जग के पालनहारी हो,

मदद करो हे श्याम हमारी

धाम तुम्हारा खाटू जी में,

श्याम के तुम अवतारी हो,

कलियुग के भगवान तुम्ही हो।।

कुछ ना बचेगा इस धरती पर,

तुम ना अगर बचाओगे,

देर हो चुकी पहले बहुत ही,

श्याम प्रभु कब आओगे,

एक बार ही काफी है तुम,

तुम तीन बाण के धारी हो,

कलियुग के भगवान तुम्ही हो,

जग के पालनहारी हो,

मदद करो हे श्याम हमारी

धाम तुम्हारा खाटू जी में,

श्याम के तुम अवतारी हो,

कलियुग के भगवान तुम्ही हो।

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।