बिन मांगे देता है जो दुनिया से न्यारा है

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

बिन मांगे देता है जो दुनिया से न्यारा है,

उस दाता को भजता हूँ मेरा वो श्याम प्यारा है

धन और दौलत क्या मांगे बाबा,

मुस्कान दी आपने हर श्याम प्रेमी,

तेरा अंश बाबा पहचान दी आपने,

बनादे मेरी बिगड़ी किस्मत मेरे साँवरे,

उस दाता को भजता हूँ मेरा वो श्याम प्यारा है

कोई जो पूछे अगर हमसे समझे,

कि होती है क्या बंदगी चरणों मे तेरे,

सुबह श्याम मेरे कट जाए ये जिंदगी,

जीते जी मिल जाये जन्नत मेरे साँवरे,

उस दाता को भजता हूँ मेरा वो श्याम प्यारा है

ओ राधे बिहारी गोविंद मुरारी,

समझा जो लायक मुझे चरणों मे अपने,

मुझको बिठाले बना लो सहायक मुझे,

मांगे मुकेश यही बस मेरे साँवरे,

उस दाता को भजता हूँ मेरा वो श्याम प्यारा है

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।