जो कोई आये द्वार तुम्हारे उसकी सेवा किया करो

पारंपरिक
श्री राम भजन राम भजन ram
॥ पावन पाठ ॥

राम नाम अनमोल है प्यारे सुबह शाम तुम लिया करो

जो कोई आये द्वार तुम्हारे उसकी सेवा किया करो

राम नाम अनमोल है प्यारे सुबह शाम तुम लिया करो

ना मालुम किस वेश में तुम को नारायण मिल जाएगा

राम नाम से लगन लगा वैकुंठ द्वार खुल जाएगा

रुखी सुखी खाए के भईया ठंडा पानी पिया करो

जो कोई आये द्वार तुम्हारे उसकी सेवा किया करो

अच्छी करनी करो हमेशा और अच्छा व्यवाहर करो

सदा करो सत्संग प्रभु का परमेश्वर से प्यार करो

रोज सवेरे नित नियम से राम का दर्शन किया करो

जो कोई आये द्वार तुम्हारे उसकी सेवा किया करो

माता पिता और गुरु चरणों में सब से प्रथम परनाम करो

रामायण को पड़ो हमेशा गीता जी का ध्यान धरो

जो कुछ देवे तुम्हे राम जी सब्र उसी में किया करो

जो कोई आये द्वार तुम्हारे उसकी सेवा किया करो

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।