खुल जाएगा तेरी किस्मत का ताला

पारंपरिक
हनुमान जी भजन हनुमान भजन hanuman
॥ पावन पाठ ॥

खुल जाएगा तेरी किस्मत का ताला ताला रे

इनकी शरण में आजा तू सब दुःख जाला जाला रे

हर दम राम नाम की जपते माला रे

लिए हाथ में मुग्धर आये बजरंग बाला रे

अरे पईया धुलाओ तिलक लगाओ

धुप दीप और भोग लगाओ

और सुमन की इनको चडाओ माला रे

लिए हाथ में मुग्धर आये बजरंग बाला रे

अरे मांग ले जो भी मांग ना चाहो मन चाहा फल इनसे पाओ,

संकट मोचन है अंजनी के लाला रे

लिए हाथ में मुग्धर आये बजरंग बाला रे

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।