सर झुका लिया मैंने तेरा लेके

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

सर झुका लिया मैंने तेरा लेके,

जय श्री श्याम कहके तुझको पा लिया,

जय श्री श्याम कहके जय श्री श्याम कहके

मेरे खाटू वाले, मेरे श्याम मेरे साँवरे,

माता पिता बंधू तुझको ही मानूँ रे,

मेरी जिंदगी का सहारा भी तू है,

मेरी कस्ती का किनारा भी तू है,

मन लगा लिया मैंने तेरा ध्यान करके,

जय श्री श्याम कहके जय श्री श्याम कहके।

सर झुका लिया मैंने तेरा लेके,

जय श्री श्याम कहके

कलियुग अवतारी मेरा श्याम मेरा साँवरा,

मोरछड़ी का देखो झाड़ा ऐसा फेरता,

दुनियां से हार कर मैं दर तेरे आई,

तूने अपनाकर बाबा लाज है बचाई,

सारे कष्टों को दूर कर साँवरे,

मेरे श्याम साँवरे मेरे श्याम साँवरे,

सर झुका लिया मैंने तेरा लेके,

जय श्री श्याम कहके

सब कुछ दिया है तूने बस एक कामना,

अपनी बेटी का कभी साथ नहीं छोड़ना,

कितने हैं मुझपे एहसान तेरे बाबा,

गाऊँगी भजन मैं तेरे तुझसे है वादा,

ध्वज चढ़ा दिया मैंने तेरे धाम चलके,

सर झुका लिया मैंने तेरा लेके,

जय श्री श्याम कहके

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।